छत्तीसगढ़

4. डायरिया ,स्वाइन फ्लू के बाद अब पीलिया की दस्तक, तीन बच्चे पीड़ित…

नगर निगम, भिलाई के कुरुद वार्ड में पीलिया से कम उम्र के बच्चे प्रभावित हुए हैं। इनमें से एक बच्चा अभी निजी अस्पताल में उपचार करवा रहा है। कुरूद क्षेत्र में साडा कुआं के पास मरीज मिले हैं। लोगों का कहना है कि यहां गंदगी की असल वजह पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होना है। इस क्षेत्र की नालियों में 24 घंटे पानी लबालब रहता है। बारिश में नाली का पानी सड़क पर आ जाता है।

निगम ने भेजा टैंकर

नगर निगम, भिलाई ने उस वार्ड के लोगों के लिए टैंकर की व्यवस्था की है। इसके साथ-साथ मेडिकल वाहन भी पहुंची थी। यहां के लोगों की जांच करने का काम भी सुबह किया गया। पार्षद नेहा साहू ने बताया कि यहां करीब 4 हजार की आबादी है। पानी की व्यवस्था बेहतर करने प्रयास किया जा रहा है। लोगों को शुद्ध पानी पिलाने की जवाबदारी नगर निगम की है। निगम के अधिकारियों ने भी जायजा लिया है, पानी का सैंपल लेकर गए हैं।

पानी निकासी नहीं होने की वजह से नालियां बजबजा रही है। संक्रमित बच्चे के घर के पास ही नाली में कचरा भरा हुआ है। यहां करीब ढाई साल का बच्चा पीलिया की शिकायत की वजह से निजी अस्पताल में दाखिल हुआ है। वहीं 11 व 12 साल के दो बच्चे ठीक होकर उस अस्पताल से ही लौटे हैं। एक अन्य बच्चा भी पीलिया से पीड़ित हुआ और दवा खाकर अब ठीक है।

फिर मिले स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज

 बिलासपुर जिले में धीरे-धीरे स्वाइन फ्लू ने पैर पसार लिया है। लगातार नए मरीजों की पहचान की जा रही है। इसी कड़ी में 3 नए मरीज मिलने से स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button