छत्तीसगढ़महासमुंद

राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे महासमुंद, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक… दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

विकास नंद

 

आज छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका एक दिन के प्रवास पर महासमुंद जिला पहुंचे जहां सर्किट हॉउस महासमुंद में स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डा विमल चोपडा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह एवं जिला अधिकारियों ने राज्यपाल का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

बिहान महिला समूहों की लखपति दीदियों ने राज्यपाल डेका को हस्तनिर्मित सामग्री उपहार स्वरूप भेंट किया.राज्यपाल ने उनके कार्यों की सराहना की उसके उपरांत महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने जिला पंचायत के सभा कक्ष मे अधिकारियों की बैठक ली। राज्यपाल जिले मे संचालित विभागीय कार्यक्रम और योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर विनय लंगेह पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button