8. इंडियन कुकिंग के लिए सही नहीं है एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए वजह

एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल इन दिनों कुकिंग के लिए काफी किया जा रहा है। एंटी-ऑक्सीडेंट पोषक तत्वों से भरपूर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल स्वास्थ्य, सेहत और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। मेरी ही तरह अगर आप भी कुकिंग के दीवाने हैं तो आपने भी खाना पकाने में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल जरूर किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं यह तेल इंडियन कुकिंग के लिए सही नही हैं। इतना ही नहीं ज्यादा मात्रा में एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से यह शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने हालही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी है।
क्यों कुकिंग में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा का कहना है कि एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में खाना नहीं पकाना चाहिए। दरअसल, इस तेल को पकाने से एंटी-ऑक्सीडेंट साइड इफेक्ट छोड़ने लगते हैं। इसकी वजह से शरीर में सूजन जैसी समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि इंडियन कुकिंग में खाने को पकाने के लिए तेज आंच लगाई जाती है। साथ ही तेल को काफी देर तक गर्म होने के लिए छोड़ दिया जाता है। जिसकी वजह से एक्स्ट्रा वर्जिन कुकिंग ऑयल में कई पोषक तत्व खराब हो जाते हैं और यह ब्लड प्रेशर लेवल को प्रभावित कर सकते हैं। इतना ही नहीं खाना पकाने में इस तेल का इस्तेमाल करने से ब्लड शुगर लेवल पर प्रभाव पड़ता है और यह डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं।
स्किन को पहुंचा सकता है नुकसान
एक्सपर्ट का कहना है कि एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में खाना पकाने से यह स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इस तेल को पकाने से कई पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और स्किन पर साइड इफेक्ट दिखा सकते हैं। इसकी वजह से त्वचा पर खुजली, जलन और दाग निकल सकते हैं। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल कैलोरी से भरपूर होता है, इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हार्ट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल के फायदे क्या हैं?
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल सलाद या चटनी में डालकर किया जा सकता है। इसे पकाने के बजाय आप तेल को सीधे ही खाने में डाल सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के फायदों के बारे में। स्किन के पिंपल्स और एक्ने की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए आप चेहरे पर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल से मसाज कर सकते हैं। इस तेल को खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। यह तेल मानसिक तनाव को कम करके डिप्रेशन के लक्षणों से राहत दिलाता है।



