छत्तीसगढ़

12. सिर्फ खाने से ही नहीं लगाने से भी मिलते हैं Ghee के जबरदस्त फायदे, रोजाना इसकी मसाज से दूर होगा तनाव

पोषक तत्वों से भरपूर घी (Ghee Benefits) सदियों से हमारे खानपान का एक अहम हिस्सा रहा है। आयुर्वेद में भी इसे काफी अहम माना गया है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह सेहत भी दुरुस्त करता है। हालांकि, खाने के साथ-साथ इसकी मसाज भी काफी फायदेमंद होती है। मसाज एक ऐसी प्रक्रिया है, जो शरीर में विशेष बिंदुओं पर दबाव डाल कर शरीर को रिलैक्स करता है और बदन दर्द से राहत दिलाता है।

आमतौर पर लोग मसाज करने के लिए सरसों तेल या नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आयुर्वेद की मानें, तो घी से मसाज करने के भी ढेरों फायदे होते हैं। हालांकि, यह इतना प्रचलन में नहीं है, क्योंकि लोगों को इसके बारे में जानकारी बेहद कम है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे घी की मसाज से होने वाले ढेरों फायदे के बारे में-

घी से मसाज करने के बेमिसाल फायदे

  • आयुर्वेद के अनुसार घी शरीर के हर हिस्से के लिए फायदेमंद है। ये शरीर को हाइड्रेट करता है। इसकी नमी बरकरार रखता है और स्किन को मुलायम बनाता है। घी के सेवन से शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है और मसाज करने से बाहर से डिटॉक्स होता है।
  • घी से मसाज करने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है, जिससे शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
  • घी से मसाज करने से शरीर में डोपामिन और सेरोटोनिन लेवल बढ़ते हैं, जिससे शरीर रिलैक्स होता है, अंदर से अच्छा महसूस होता है और अच्छी नींद आती है। ये नसों को शांत करता है और अच्छी नींद को बढ़ावा देता है।
  • देसी घी से पैरों का मसाज करने से तुरंत तनाव से राहत मिलती है। ये फटी एड़ियां भी मुलायम बनाता है। इससे डिप्रेशन और एंग्जायटी भी दूर होती है।
  • घी की मसाज से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है, जिससे लिवर की फंक्शनिंग भी बेहतर होती है।
  • घी की मसाज से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • घी से मसाज करने से स्किन में झुर्रियां कम होती हैं और एजिंग प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

Related Articles

Back to top button