छत्तीसगढ़

4. नाबालिग को पकड़ा तो मिलीं चोरी की आठ बाइक

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना पुलिस ने नाबालिग के पास से चोरी हुए आठ दोपहिया वाहनों को जब्त किया है। पुलिस की रात्रि गश्त पार्टी ने चेकिंग के दौरान उसे दबोचा, तब पूरे मामले का राजफाश हुआ। आरोपित रात में चोरी की नियत से घूम रहा था। जब्त किए गए आठ मोटरसाइकिलों में से चार की चोरी के मामले थाना मंदिर हसौद, पंडरी और देवेंद्र नगर में पंजीबद्ध हैं।

मंगलवार की रात मंदिर हसौद पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार एक लड़का संदिग्ध अवस्था में दिखा। उससे बातचीत का प्रयास करने पर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर हथौड़ी और चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ में बालक ने चोरी करने की नियत से घूमना बताया। बाइक के संबंध में पूछताछ करने पर उसने मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से चोरी करना बताया। उसने यह भी बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों से उसने कुल आठ बाइक चोरी किए हैं, जिन्हें अलग-अलग जगह पर छिपाकर रखा था। पुलिस ने गाड़ियां जब्त की हैं।

Related Articles

Back to top button