छत्तीसगढ़

बरसात होने पर शंकर नगर में नागरिकों के घर में भरता है तीन फुट पानी फिर भी पेयजल संकट, क्या महापौर है जिम्मेदार ?

ज़ोन क्रमांक 03 में जल समस्या पर नेताप्रतिपक्ष ने ली जल विभाग की बैठक

रायपुर ज़ोन क्रमांक 03 में जल समस्या पर नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे द्वारा जल विभाग की बैठक ली गयी। विगत दिनों शंकर नगर वार्ड 30 में जल की आपूर्ति लगातार प्रभावित होने पर पार्षद सुमन राम प्रजापति द्वारा इसकी जानकारी नेता प्रतिपक्ष को दी गई। जिसके पश्चात नेता प्रतिपक्ष श्रीमती चौबे द्वारा बैठक ली गयी एवं इस विषय मे जानकारी ली गयी।जिसमे यह पाया गया कि इस टंकी से पांच वार्डो को तो सप्लाई होती ही है साथ ही विधानसभा एवं वित्तीय लेखाकार भवन को भी सप्लाय यंही से होती है ,साथ ही साथ अमृत मिशन की टेस्टिंग हेतु जो जल बैरन बाजार टंकी से सप्लाय होना चाहिये वह भी लगभग 3 मीटर जल शंकर नगर की टंकी से ही हो रहा है।

नगर निगम में पानी की व्यवस्था देखने वालों तीनों विभाग से सवाल करनेपर तीनों विभागों ने एक दूसरे को ज़िम्मेदार बता दिया. ज़ोन तीन के अधिकारीयो ने अमृत मिशन पर ठीकरा फोड़ा और कहा कि बैरन बाज़ार की टंकी बन जाने के बावजूद टंकी से पानी सप्लाई नहीं किया जा रहा.

अमृत मिशन के अधिकारीयो का कहना है कि फ़िल्टर प्लांट से टंकी भर नहीं रही इसलिए टेस्टिंग नहीं हो पा रहा है.फ़िल्टर प्लांट के अधिकारीयो का कहना है कि चूँकि विधानसभा में भी शंकरनगर पानी टंकी से पानी जाता है अतः दिन मे 12 बजे तक पानी सप्लाई चलते रहने से टंकी भरने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता.

नेता प्रतिपक्ष ने तीनों अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने का कड़ाई से निर्देश दिया और व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया।
इस बैठक में मुख्य रूप से जन प्रतिनिधि राम प्रजापति, ज़ोन कमिश्नर जशदेव बॉम्बरा,जल विभाग इंजीनियर फ़राज़ फारूकी, सहित कर्मचारी गण उपस्तिथ हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button