छत्तीसगढ़

5. छत्‍तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, दो-दो लाख की इनामी महिला सहित दो नक्‍सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा।   छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बल को एक बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में दो इनामी नक्‍सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्‍मसमर्पण करने वाले नक्‍सलियों में एक महिला नक्‍सली भी शामिल है। दोनों नक्‍सलियों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित था।

जिला पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

Related Articles

Back to top button