छत्तीसगढ़

4. Chhattisgarh Monsoon Alert: शिवनाथ नदी उफान पर, सुकमा-कोरबा-मुंगेली सहित 23 जिलों में आफत की बारिश, बेवजह घर बाहर न जाएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा, कोरबा, मुंगेली सहित 23 जिलों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है. इसकी ऊंचाई 7 किमी से ज्यादा है. इसके अलावा एक ट्रफ लाइन कोंटाई, पेंड्रा रोड और बीकेनेर से बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य हिस्से तक एक ट्रफ लाइन जाती नजर आ रही है. इन सब वजहों से राज्य में जोरदार बारिश होगी. दूसरी ओर, भारी बारिश की वजह से कई जिगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं. राजनांदगांव में दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस वजह से शिवनाथ नदी उफान पर है.

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, कोरिया, बीजापुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कांकेर, बिलासपुर, सुकमा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दंतेवाड़ा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोंडागांव, मुंगेली, बस्तर, कोरबा, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गरियाबंद, राजनांदगांव, धमतरी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, दुर्ग, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा में जोरदार बारिश होगी. 29 जुलाई को कांकेर के भानुप्रतापपुर स्टेशन और राजनांदगांव में 8 सेमी पानी गिरा. बारिश की वजह से कई जिलों में तापमान गिर गया है. रायपुर का तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जबिक दुर्ग का तापमान 26 के आसपास रिकॉर्ड किया गया.

बलरामपुर 34.6 डिग्री
दुर्ग 26.8 डिग्री
रायपुर 28.7 डिग्री
बिलासपुर 27.2 डिग्री
राजनांदगांव 27 डिग्री

Related Articles

Back to top button