भूपेश बघेल को करे पीएम उम्मीदवार घोषित बहुत से दल एनडीए छोड़ यूपीए में होंगे शामिल !

छत्तीसगढ़ सदन नई दिल्ली में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर के राष्ट्रीय सलाहकार एवं छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के पिता आदरणीय नंदकुमार बघेल से सुनील गहलावत राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर भारत अध्यक्ष ने शिष्टाचार मुलाकात की व भविष्य में होने वाले चुनावों पर चर्चा हुई। चर्चा में अन्य प्रदेश से आए हुए नेताओं ने कहा कि अगर भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी पीएम उम्मीदवार घोषित कर तो बहुत सारे दल एनडीए छोड़ यूपीए में शामिल हो सकते ।
मीटिंग समापन पर तथागत गौतम बुद्ध की मोमेंटो देकर आदरणीय नंदकुमार बघेल जी को सम्मानित किया ।
मुख्य रुप से पंजाब के नेता संदीप नागर, उत्तर प्रदेश नेता सतपाल सिंह कश्यप,हरियाणा से साहब सिंह रेढू, उत्तर भारत अध्यक्ष लीगल सेल अध्यक्ष एडवोकेट अमन टॉक, धनपत दास, चंदरूप , साहब कंडेला
के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
नंदकुमार बघेल अभी हरियाणा के दौरे पर है यहाँ से वे गुजरात जायेगे।




