6. दांतों की सड़न रोकने के लिए रामबाण हैं ये चीजें, तुरंत दिखेगा असर

कई बार ओरल केयर रूटीन को करने के बाद भी दांतों की समस्या हो जाती है। ऐसे में लोग डेंटिस्ट के पास जाना पड़ता है। यदि आपको दांतों की समस्या बार-बार होती है, तो कुछ घरेलू उपचार हैं। जिन्हें आप आजमा सकते हैं।
तेल का कुल्ला
ऑयल पुलिंग डेंटल कैविटी से छुटकारा पाने का एक आयुर्वेदिक अभ्यास है। इसके लिए एक चम्मच तिल का तेल या नारियल का तेल मुंह में भरकर 20 मिनट तक घुमाएं। फिर थूक दें और साफ पानी से धो लें।
एलोवेरा अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ दांतों की सड़न से राहत दिलाने में मददगार है। एलोवेरा जेल को टी ट्री ऑयल में मिलाकर कैविटी पर लगाएं। फिर कुछ देर बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें।
विटामिन और खनिज का सेवन
आप अपने दांतों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और खनिजों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। यह दातों को कैविटी से बचाता है।
शुगर फ्री च्युइंग गम खाने से भी दांतों में बैक्टीरिया कम होते हैं। ऐसे में आप रोजाना खाना खाने के बाद शुगर फ्री च्युइंगम चबाएं।
अंडा
कैल्शियम युक्त अंडे के सफेद भाग में टाइटेनियम ऑक्साइड होता है। यह एसिडिक चीजों से दांतों को बचाने का काम करता है। साथ ही बैक्टीरिया को दांतों में प्रवेश करने से रोकता है। जिससे कैविटी होने की संभावना कम हो जाती है।



