छत्तीसगढ़

राहुल ने किया सरकार बनाने का दावा

एमडी आरिफ की रिपोर्ट …

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा में कई जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि चार जून को देश में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की सरकार बनेगी। उन्होंने अपनी सभाओं में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने सबसे पहले चरखी दादरी में रैली की। इसके बाद वे सोनीपत पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अरबपतियों की है। मोदी ने 22 लोगों का कर्जा माफ किया। सिर्फ 22 लोगों को अमीर बनाया। इसके बाद राहुल ने पंचकूला में संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लिया।

चरखी दादरी में राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि चार जून को विपक्षी गठबंधन की सरकार बन रही है। राहुल ने कहा- इसके एक महीने बाद चार जुलाई को देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में साढ़े आठ हजार रुपए आएंगे। राहुल गांधी ने कहा- मैं देश का बेटा हूं और पीएम नरेंद्र मोदी देश के राजा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को पहली पक्की नौकरी देगी।

राहुल ने अग्निवी योजना का जिक्र करते हुए कहा- मोदी सरकार ने पहली बार हिंदुस्तान के जवानों को मजदूर में बदल दिया है। अब दो तरीके के शहीद होंगे। एक सामान्य जवान या अफसर, जिसके परिवार को पेंशन मिलेगी और शहीद का दर्जा मिलेगा। वहीं, दूसरा गरीब घर का बेटा, जिसको अग्निवीर नाम दिया है। सेना अग्निवीर योजना नहीं चाहती है। राहुल गांधी ने कहा- नरेंद्र मोदी ने करोड़ों युवाओं को बेरोजगार किया है। सब छोटी कंपनियों को बंद कर दिया।

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने का भी राहुल गांधी ने वादा किया। उन्होंने अपनी रैली में कहा- हजारों किसानों ने एक बात हमें समझाइए कि हम कोई भी चीज लेते हैं तो उस पर दाम लिखा होता है, मगर किसानों को कोई दाम नहीं मिलता है। किसानों को सही कीमत उनकी फसलों का नहीं मिलता। न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग हजारों किसानों ने की। हिंदुस्तान के किसानों को पहली बार हम गारंटी के रूप में एमएसपी देंगे।

Related Articles

Back to top button