5. रायपुर में चोरी के 4 वाहन के साथ शातिर गिरफ्तार

रायपुर। चोरी के 4 मोटर सायकल वाहन के साथ शातिर होरीलाल उर्फ मोनू गिरफ्तार हुआ है। प्रार्थी झग्गर महिलांग ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपनी मोटर सायकल डीलक्स क्रमांक सीजी 04 सीएक्स 6655 को घर के सामने तरूणनगर पंडरी में खड़ा किया था। कुछ देर बाद आकर देखा तो मोटर सायकल वहां पर नही था। किसी अज्ञात चोर के द्वारा इसके मोटर सायकल वाहन को चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 379 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी होरीलाल उर्फ मोनू को चोरी गये वाहन के साथ रंगेहाथ पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसके द्वारा रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों से कुल 04 नग मोटर सायकल वाहन चोरी करना स्वीकार कर उक्त वाहनांे को छुपाकर रखना बताकर बरामद करवाया। जिस पर आरोपी के कब्जे से चोरी गये 04 नग मोटर सायकल वाहन जुमला कीमती करीबन 1,50,000/- रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
आरोपी से बरामद की गई वाहनी की सूची-
01- सुजुकी एक्सेस 125 (रंग सफेद) CG 04 DV 6696
चेचिस नंबर MB8CF4CALA8133607
इंजन नंबर F486494528
02- एक्टीवा CG04 LX 3318
चेचिस नंबर ME4JF507KH73051316
इंजन नंबर JF50E75351371
03- एच एफ डीलक्स, काला लाल रंग CG 04 CX 6655
चेचिस नंबर MBLHA11EMB9G00166
इंजन नंबर HA11ECB9G00454
04- एक्टीवा सिल्वर CG 04 HT 2793
चेचिस नंबर ME4JF504AFT024906
इंजन नंबर JF50E12025866
गिरफ्तार आरोपी – होरीलाल साहू उर्फ मोनू साहू पिता रामअवतार साहू उम्र 21 साल पता ग्राम सिंगारपुर, थाना भाटापारा ग्रामीण



