छत्तीसगढ़
2. बड़ा हादसा : ऑटो पलटने से 12 साल की बच्ची की मौत, 7 घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। पचेड़ा गांव से नरदाह जा रहा एक ऑटो निर्माणाधीन सड़क पर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। इस हादसे में एक 12 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के 6-7 अन्य लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो सड़क के खराब हालात और तेज गति के कारण पलटा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.



