छत्तीसगढ़

4. सड़क खोदने वाले नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा।   लोन वर्राटू अभियान के तहत दो माओवादियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। दोनों नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदना, पेडद्व काटना व बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे। आत्मसमर्पित माओवादियों ने हिंसा की राह छोड़कर लोकतंत्र और सविंधान में विश्वास जताया है।

दरअसल, जिला दन्तेवाड़ा में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छग शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत विगत कुछ माह में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया जा रहा है। साथ ही प्रशासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाॅव-गाॅव तक किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप यह बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर रहे है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button