छत्तीसगढ़

7. सुबह दिखें ये 5 लक्षण तो तुरंत बंद कर दें शक्कर वाली चाय-कॉफी,अंदर से खोखली हो रही है आपकी बॉडी

1बहुत ज्यादा शक्कर खाने के लक्षण
शक्कर या चीनी आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है। सुबह की चाय और कॉफी में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर पीने से लोगों को चाय पीने का स्वाद और खुशी दोनों महसूस होती है। लेकिन, जब आप जरूरत से अधिक शक्कर का सेवन करते हैं तो इससे आपको लत लग सकती हैं। साथ ही डायबिटीज, मोटापा और लिवर से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपका शरीर रोज सुबह आपको कुछ संकेत देता है जो बताता है कि आप बहुत अधिक मात्रा में शक्कर का सेवन कर रहे हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे जिन्हें नजरअंदाज करना आपकी हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है।

2

हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स

अगर आपको सुबह हार्टबीट तेज होने या हार्ट में भारीपन महसूस हो तो यह शक्कर के सेवन का एक साइड-इफेक्ट हो सकता है।  

3

घुटनों में दर्द

शक्कर शरीर में पहुंचकर सूजन बढ़ाने का काम करती है। जब आप बहुत अधिक शक्कर का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में सूजन और जॉइंट्स पर दबाव बढ़ सकता है जिससे जोड़ों (घुटने,कोहनी, उंगलियों के बीच का जॉइंट) में दर्द की शिकायत हो सकती है।

4

ड्राई और डल स्किन

चीनी वाली चाय, कॉफी और अन्य मीठी चीजों का सेवन करने से आपकी स्किन तेजी से बूढ़ी हो सकती है। दरअसल, स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाने वाले प्रोटीन को नुकसान पहुंचता है तो इससे आप समय से पहले बूढ़े दिखायी देने लगते हैं।  

Related Articles

Back to top button