छत्तीसगढ़
ठाकुर प्यारेलाल वार्ड में तीज मिलन समारोह का आयोजन, डाॅ आरती उपाध्याय ने मैडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
महिलाओं ने कुर्सी दौड़, मटका फोड़ और जलेबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया

रायपुर। ठाकुर प्यारेलाल वार्ड 40 के वार्ड अध्यक्ष भीम यादव टीम और महिला कांग्रेस के तत्वावधान में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं ने कुर्सी दौड़, मटका फोड़ और जलेबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। विजेताओं को स्व निर्मला देवी मिश्रा चैरिटेबल की अध्यक्ष डाॅ आरती उपाध्याय ने मैडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सावित्री यादव .कौशल्या यादव.राधिका साहू संतोषी औसर. सरोज अवस्थी.पद्मनी देवांगन .गायत्री भोई.रेखा सोनी रानु तिवारी.अनीता यादव.दीप्ति मानिकपुरी .मोना भाई साथ ही वार्ड की भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे।




