छत्तीसगढ़

1. स्कूल ग्राउण्ड मे धारदार चाकू के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।   रायपुर पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी और चाकूबाजी पर लगातार कार्रवाई करते हुए आज एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय खम्हारडीह ग्राउंड में दुर्गेश नामक युवक के पास चाकू है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्गेश मारकंडेय (23 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से एक स्टील का धारदार चाकू भी बरामदकिया गया।

आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक श्रुति सिंह, थाना प्रभारी, खम्हारडीह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक टीकम सिंह ठाकुर, आरक्षक 2255 मोतीलाल साहू और आरक्षक 992 पवन त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है।

 

Related Articles

Back to top button