छत्तीसगढ़

6. बिलासपुर में महिला रेल अफसर की संदिग्ध मौत, घर में ऐसी हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को एक रेलवे की महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. लेडी रेल ऑफिसर की लाश उनके घर पर फांसी के फंदे में लटकी हुई मिली. विनिता सहानी रेलवे के कमर्शियल विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थी. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. इसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचने लगे. पड़ोसियों ने विनिता का शव फंदे से उतारा और फौरन अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

महिला रेल अधिकारी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं. इसमें रेलवे के सीनियर अफसर पर प्रताड़ना के आरोप लगे रहे है. दावा किया जा रहा है कि रेलवे कर्मचारी यूनियन में पद मिलने के बाद महिला अधिकारी को अफसर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. सोशल मीडिया पर अफसर की प्रताड़ना को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. तोरवा थाना क्षेत्र के एनी कॉलोनी की यह घटना. फिलहाल सुसाइड केस मानकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button