छत्तीसगढ़

1. रायपुर सहित प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना

छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि आने वाले 2 दिनों में गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. इस दौरान राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश होगी. रविवार और सोमवार को रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में बारिश हो सकती है.

बीता कल यानी शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था. वहीं प्रदेश में 42.7 डिग्री सेल्सियस के साथ डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म शहर रहा. राजधानी में शनिवार को मौसम शुष्क रहा था.अब मौसम विज्ञानियों ने बताया कि इस गर्मी से अगले दो दिन में थोड़ी राहत मिलेगी.

रायपुर समेत प्रदेश के लगभग 12 जिलों में आज बारिश हो सकती है. वहीं कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को राहत मिलेगी. बारिश के बाद आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट होगी. IMD के अनुसार प्रदेश में एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से कोमोरीन क्षेत्र तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है. साथ ही प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी भी आनी शुरू हो गई है. इसके प्रभाव से ही रविवार और सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश होने व ओलावृष्टि की संभावना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button