विधायक रामकुमार यादव ने डॉ डहरिया के साथ किया चुनाव प्रचार… साथ में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव तिरीथ ने महिलाओं से कांग्रेस को जीत दिलाने की अपील…

- विकास नंद की रिपोर्ट….
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद जैसे जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए प्रचार – प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है इसी तारतम्य में जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया चंद्रपुर विधानसभा में पहुंचे जहां विधायक रामकुमार यादव की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया गया
उसके बाद चंद्रहासिनी मंदिर जाकर डॉ डहरिया ने छत्तीसगढ़ की जनता के सुख समृद्धि के लिए माता चंद्रहासिनी की पूजा अर्चना की तत्पश्चात् डबरा, मालखरौदा ,जमघन में धुआंधार प्रचार किया तथा आमजन व कार्यकर्ताओं को सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब हमारी प्रदेश में सरकार थी उस दौरान हमनें सभी वर्गों के सर्वागिंण विकास के लिए काम किया था उसी तरह प्रदेश सहित जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के प्रगति और उन्नति के लिए मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करें विधायक रामकुमार यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को लबरा और धोखेबाज करार दिया इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें।



