छत्तीसगढ़

5. बीजापुर से 13 नक्सलियों के शव बरामद, CM साय बोले- नक्सलवाद के खिलाफ हो रही मजबूत लड़ाई

बीजापुर.   छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. कोरचोली के जंगल में हुए मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. मंगलवार देर शाम तक 10 नक्सलियों के शव बरामद हुए थे. बुधवार सुबह सर्चिंग के बाद जवानों ने और 3 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. करीब 8 घंटे चली मुठभेड़ के बाद अब तक कुल 13 नक्सलियों के शव बरामद हुए. बता दें कि DRG, CRPF, कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन के जवानों के साथ नक्सलियों की मंगलवार दिन भर मुठभेड़ चली थी.

बस्तर आईजी सुंदराराज ने बताया था कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नक्सली लीडर पापा राव बीजापुर के सेंड्रा इलाके में मौजूद है. इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इस सर्च ऑपरेशन के दौरान उनका सामना नक्सलियों की बड़ी टीम से हो गया. दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को खदेड़ दिया. इस ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा, बस्तर बटालियन के जवान शामिल थे. जवानों को मौके से एक एसएलआर, बड़ी संख्या में बीएलजी लॉन्चर और अन्य घातक हथियार मिले.

मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है नक्सलवाद से मजबूती के साथ लड़ रहे हैं. लगातार हम सुरक्षा केंद्र खोल रहे हैं. नए सुरक्षा केंद्र को हम विकास कैंप कहते हैं. विकास कैंप के माध्यम से जो संवेदनशील से एरिया है, वहां राशन पहुंचाना है. सुविधाओं को पहुंचाने का काम करना है. इसके लिए “नियाद नीला नार” शुरू किया गया है. बजट में प्रावधान भी किया गया है. इसके माध्यम से हर एक जगह पर सुविधा पहुंचाना चाहते हैं.

गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ऑटोमेटिक वेपंस बरामद किए गए है. 13 बॉडी बरामद हुई है. बीजापुर क्षेत्र में 6 बॉडी और रिकवर हुए है. सरकार हर क्षण नक्सलियों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है. हम चाहते है कि बातचीत हो, हल निकले और वहां विकास पहुंचे. सड़क, बिजली, बिजली और पानी की सुविधाएं वहां पहुंचे. वर्तमान समय में जो मौलिक आवश्यकताएं है वो पहुंचे. आईडी सिर्फ सुरक्षा कर्मी या जवानों के लिए घातक है, ऐसा नहीं है. इसी महीने के एक आईडी ब्लास्ट में इसी एक गांव का नौजवान लड़का घायल हुआ था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button