छत्तीसगढ़

4. आग से बचने बच्‍चे को लेकर बाथरूम में छिपी गर्भवती मां, दम घुटने से मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मकान में आग लगने से 3 जिंदगियां खत्म हो गईं। आग से 5 साल के बेटे को बचाने के लिए मां उसे लेकर बाथरूम में भागी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान दम घुटने से मां-बेटे दोनों की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला गर्भवती थी। दयालबंद निवासी मुन्ना कश्यप अपने दो बेटे रोहित, रोमी, रोमी की पत्नी और 5 साल के पोते अर्श के साथ रहता है। उसके मकान में रविवार देर शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग मुख्य दरवाजे के पास से लगनी शुरू हुई और अंदर तक तेजी से फैल गई।

Related Articles

Back to top button