छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया में सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, भाजपा सरकार करें त्वरित कार्रवाई नहीं तो होगा आंदोलन – उपेंद्र भारती

सतनामी समाज और गुरु घासीदास को लेकर की गई आपत्तिजनक सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पेज पर किए गए पोस्ट को लेकर गुरु बाल दास साहिब सेवा समिति के अध्यक्ष उपेंद्र भारती ने की कठोर निंदा और कहा कि इस तरीके से छत्तीसगढ़ के एक बहुत बड़े वर्ग को अज्ञात लोगों के द्वारा अपमान किया जाना कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिसे लेकर उपेंद्र भारती एवं उनकी टीम ने मंदिर हसौद थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित आरोपी व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए कारवाई किया जाए।

गुरु बालक दास सेवा समिति के अध्यक्ष उपेंद्र भारती ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पेज पर गुरु घासीदास एवं सतनामी समाज के विरोध में की गई अमर्यादित, आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मंदिर हसौद थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सोशल मीडिया अकाउंट पेज की कॉफी को लेकर फिर दर्ज करने की मांग की और भाजपा सरकार से शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेजे जाने की मांग की गई जल्द कार्रवाई नहीं किए जाने पर समाज के युवा वर्ग द्वारा आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

साथ ही उपेंद्र भारती ने कहा कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान विष्णु देव साय सरकार में इस तरीके से छत्तीसगढ़ के एक बड़े सामाजिक वर्ग के धर्म गुरु के लिए किए गए आपत्तिजनक पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भाजपा सरकार इस पर त्वरित कार्रवाई करें और उन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए ताकि आने वाले वक्त में किसी में इतनी हिम्मत ना हो कि वह सतनामी समाज एवं उनके धर्म गुरु के विरोध में इस तरीके का आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर सके उपेंद्र भारती ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समाज में ऐसी बुराई को को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button