छत्तीसगढ़

7. होली के दूसरे दिन नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट, 30 मार्च को बीजापुर बंद, BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बीजापुर ;  लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच नक्सली बस्तर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे है। कुछ दिनों से लगतार जवानों से मुठभेड़ करने के बाद होली के दिन तीन ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। आज होली के दूसरे दिन नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है।  नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने जारी किया प्रेस नोट कहा 30 मार्च को बीजापुर जिला बंद करने का आवाहन दिया है।

भाजपा सरकार पर लगाया आरोप

प्रेस नोट द्वारा नक्सलियों ने कहा की, 30 मार्च को बीजापुर जिला बंद रहेगा।  नक्सलियों ने जवानों पर जनवरी से लेकर अब तक 15 आदिवासियों की हत्या का आरोप लगाया है। प्रेस नोट में नक्सलियों ने आरोप लगाया की, भाजपा सरकार फर्जी मुठभेड़ करवा रही है। आदिवासियों को जल जंगल जमीन से बेदखल कर रही है, और भाजपा सरकार पर आदिवासियों के साथ अत्याचार कर रही है।

दुकानदारों को दी चेतावनी

प्रेस नोट द्वारा नक्सली नेता ने कहा की, 30 मार्च को बीजापुर बंद होने के दौरान सिर्फ एंबुलेंस -अस्पताल एंव परीक्षा दे रहे छात्रों को छूट दी जाएगी। साथ ही, परिवहन एंव व्यापारी को नक्सलियों ने चेतावनी दी है की, परिवहन संचालन हुआ या एक भी दूकान खुली तो वे खुद ही जिम्मेदार होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button