छत्तीसगढ़

1. OYO होटल के रूम में मिली युवती की लाश

रायपुर।   छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक होटल के कमरे में एक युवती की लाश संदिग्ध अवस्था में बेड पर मिली है। वहीं पास में शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि युवती अपनी एक सहेली के साथ रुकी थी, लेकिन एक दिन पहले ही सोमवार को वह होटल छोड़कर चली गई। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के नालंदा निवासी जोया खातून (31) 8 मार्च को अपनी एक सहेली के साथ नहर पारा स्थित होटल रिलैक्स (ओयो होटल) में आकर रुकी थी। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। उसके मुंह से खून निकला हुआ था।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही रात काफी होने के कारण कमरा सील कर दिया। अगले दिन मंगलवार सुबह फोरेंसिक टीम कमरे की जांच के लिए होटल पहुंची। पुलिस ने परिजनों को भी जानकारी दे दी है।

बताया जा रहा है कि जोया की सहेली कोलकाता की रहने वाली है। उसके जाने के बाद जब सोमवार को दिन भर जोया कमरे से बाहर नहीं दिखी तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद दरवाजा खुला तो अंदर जोया का शव पड़ा मिला।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जोया ने अपनी सहेली से पेट दर्द की शिकायत की थी। उसने सुबह से कुछ खाया भी नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत अधिक शराब पीने की वजह से हुई होगी। परिजनों से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि युवती रायपुर किस वजह से आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button