छत्तीसगढ़

2. रायपुर में लोटस शोरूम के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार

रायपुर।   रायपुर में लोटस शोरूम के पास गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र अंतर्गत पीडब्ल्यूडी ओवर ब्रिज के नीचे लोटस शोरूम के पास एक व्यक्ति अपने पास थैला में गांजा रखा है तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना राजेंद्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम धनराज शिंधेकर नागपुर महाराष्ट्र का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैला की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 260 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 126/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 

Related Articles

Back to top button