छत्तीसगढ़

6. इन लक्षणों को पहचानें में बिल्कुल न करें देरी, जानें क्यों होता है पेट का कैंसर

बीते कुछ सालों में कैंसर के मामलों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। कैंसर की बीमारी भी कई प्रकार की होती है। इसमें पेट का कैंसर काफी ज्यादा जानलेवा होता है। यदि समय रहते इससे जुड़े लक्षणों को पहचान लिया जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। Stomach Cancer को गैस्ट्रिक कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। यहां जानें इस बीमारी के बारे में विस्तार से।

क्यों होता है Stomach Cancer

 

पेट का कैंसर तब होता है, जब शरीर में Cancer सेल्स पेट की अंदरूनी परत में बनना शुरू हो जाती है। इसकी गांठ शरीर के तंत्रिका तंत्र को बाधित कर देती है। इस कारण से शरीर का डाइजेस्टिव सिस्टम प्रभावित होने लगता है। कई बार लिवर फेल्योर की भी स्थिति आ जाती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि Stomach Cancer किस प्रकार का हुआ है। यह आमतौर पर प्राइमरी गैस्ट्रिक लिंफोमा, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्ट्रोमल ट्यूमर (जीआईएसटी) और पेट में न्यूरोएंडोक्राइन (कार्सिनॉइड) ट्यूमर के रूप में सामने आता है।

Stomach Cancer के प्रमुख लक्षण

 

 

 

 

    • अचानक वजन घटना।

 

 

    • पेट दर्द होना।

 

 

    • चेहरे पर त्वचा संबंधी समस्या।

 

 

    • अपच, पेट दर्द, बार बार उल्टी होना, पेट में जलन, भूख न लगना

 

 

    • मरीज को बहुत अधिक थकान होना, पेट का फूला हुआ महसूस होना।

 

 

 

 

इन लक्षणों को न करें अनदेखा

 

Stomach Cancer होने पर मरीज को शुरुआत में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, इन संकेतों को पहचान कर तत्काल अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। Stomach Cancer होने पर मरीज की त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला पड़ जाता है। पेट में फूला हुआ रहता है। गैस्ट्रिक कैंसर एक दुर्लभ तरह के त्वचा के विकार का कारण भी बनता है, जिसे पैपुलोएरीथ्रोडर्मा कहा जाता है।

 

Stomach Cancer से बचाव के उपाय

 

इससे बचने के लिए लोगों को फलों और सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। साथ ही साबुत अनाज वाली ब्रेड व मोटे अनाज का सेवन ज्यादा करना चाहिए। मसालेदार भोजन, सॉल्टेड मीट और रेड मीट खाने से बचना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button