छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष निर्वाचित हुए प्रफुल्ल ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष दामू रहे तीसरे नंबर पर

एम. डी. आरिफ की रिपोर्ट…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बहु चर्चित प्रेस क्लब मधुकर खैर प्रेस क्लब रायपुर में 6 साल के बाद प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न हुआ रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव में पांच पैनलों ने छह पदों के लिए कुल 27 प्रत्याशी मैदान में उतरे. अध्यक्ष पद पर संकल्प पैनल से प्रफुल्ल ठाकुर, उपाध्यक्ष पद पर संदीप शुक्ला,कोष अध्यक्ष पद पर रमन हलवाई और संयुक्त सचिव पद पर बमलेश्वरी {अरविंद} सोनवानी ने जीत दर्ज की वहीं महासचिव के रूप में वैभव शिव पांडे और संयुक्त सचिव पद पर तृप्ति सोनी ने शानदार जीत हासिल की संयुक्त सचिव के लिए तृप्ति सोनी को 332 तो वहीं अरविंद सोनवानी को 194 वोट मिले कोषाध्यक्ष पद के लिए रमन हलवाई को 218 वोट मिले वहीं महासचिव पद के लिए डॉक्टर वैभव सिंह पांडे को 198 वोट मिले उपाध्यक्ष पद के लिए संदीप शुक्ला को 298 वोट मिले।

 अध्यक्ष पद के निर्वाचित प्रत्याशी प्रफुल्ल ठाकुर को 237 मत मिले वहीं पर संदीप पुराणिक ने दूसरे नंबर पर रहते हुए 153 वोट हासिल किया, जबकि 6 सालों तक अध्यक्ष पद पर बने रहे दामु आंबेडारे को 105 वोट से ही संतुष्ट करना पड़ा और वह तीसरे नंबर पर रहे, पूर्व के वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर को मात्र 90 वोट मिले, वही सुशांत राजपूत को मंत्र 67 वोट से संतुष्ट करना पड़ा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button