छत्तीसगढ़

4. राजधानी के खुटेरी बांध में डूबे कलिंगा कालेज के तीन छात्र, सेल्फी लेते समय हुआ हादसा, दो के शव निकाले गए

रायपुर:   राजधानी से सटे मंदिर हसौद इलाके में स्थित खुटेरी बांध में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। सेल्फी लेने के दौरान कलिंगा विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थी डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची हुई है। अभी तक दो युवकों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं एक की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कलिंगा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले आदित्य कुमार वर्मा, सुधांशु जायसवाल व आदित्य झा गुरुवार देर शाम मंदिर हसौद इलाके में स्थित खुटेरी बांध में घुमने के लिए गए थे। तीनों सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से यह तीनों पानी में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची हुई है। आदित्य कुमार वर्मा व सुधांशु जायसवाल के शव को बरामद को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं आदित्य झा की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button