छत्तीसगढ़

1. NH हाइवे 53 के पास बेच रहे थे लाखों का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 07.02.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम छतौना एन.एच. 53 के पास दोपहिया वाहन सवाहर कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा ब्रिकी के फिराक में है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम समाधन खावले, जतीन बोले तथा महादेव बरिहा होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों  को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 किलो 440 ग्राम गांजा तथा घटना से संबंधित 01 नग दोपहिया वाहन एवं 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 67/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी-
01. समाधान खवले पिता अर्जुन छगन्नाथ खवले उम्र 19 वर्ष साकिन शंकर महराज बसाहत सतारा रोड साभांजीनगर धनकवडी थाना सहकार नगर जिला पूणे (महाराष्ट्र)।
02. जतीन बोले पिता मधुकर बोले उम्र 21 वर्ष साकिन शंकर महाराज बसाहत महालक्ष्मी स्टोर जवल धनकवडी थाना सहकार नगर जिला पूणे (महाराष्ट्र)।
03. महादेव बरिहा पिता विनोद बरिहा उम्र 20 वर्ष साकिन बदेश पाली थाना मेलछामुडा सहला जिला बरगढ (उडीसा)।
कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी मंदिरहसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा, सउनि मोह. जमील, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. अनिल राजपूत, राकेश पाण्डेय, तुकेश निषाद की महत्वूपर्ण भूमिंका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button