छत्तीसगढ़

डा बाबासाहेब आंबेडकर जी के सपने को साकार करे – डा मोहनलाल पाटील

 रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आंबेडकर) के राष्ट्रीय महासचिव डा मोहनलाल पाटील ने आज डा बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। इस अवसर पर रायपुर निवासी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा गोजु पाल, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगलचंद धुतलहरे , उमेश मनीपुरी, विनय ताम्रकार, हर्षकिरण मेंढे, मोहम्मद इकराम, बोधन निषाद, दिव्यांस पाल आदि उपस्थित थे।

डा मोहनलाल पाटील ने इस अवसर पर कहा कि हमें बाबासाहेब आंबेडकर जी के सपनों को साकार करना है। सपना साकार करने के लिए हमें रिपब्लिकन विचारधारा देश के सभी नागरिकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। हम इसपर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आंबेडकर के माध्यम से कार्य भी कर रहे है। रिपब्लिकन विचारधारा पर प्रबुद्ध भारत बनाने का हमने संकल्प लिया है। सामाजिक परिवर्तन के बिना राजनीतिक परिवर्तन का कोई मायने नही है। बाबासाहेब आंबेडकर जी व्दारा संविधान में समता, स्वतंत्रता, बंधृत्व व न्याय पर आधारित भारतीय समाज बनाने का सपना देखा था। यही रिपब्लिकन विचारधारा है। तथागत बुध्द ने मनुष्य कल्याण के जो मध्यम मार्ग बताया वही रिपब्लिकन विचारधारा है।

Related Articles

Back to top button