छत्तीसगढ़

4. कुछ ही देर में कैबिनेट मंत्री की बैठक, 500 में गैस सिलेंडर और महतारी वंदन योजना पर लगेगी मुहर

रायपुर :    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रीमंडल के साथ शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक लेंंगे। बैठक नए रायपुर के मंत्रालय में होगी। मिली जानकारी के मुताबिक साय की कैबिनेट आज अपनी दो बड़ी चुनावी घोषणाओं पर मुहर लगा सकती है।

 बैठक में आज मोदी की दो गारंटी 500 में गैस सिलेंडर और महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को 1200 रूपए महीने देने की योजना पर मुहर लगा सकती है।  हांलाकी इस बात की पुष्टी अभी तक नहीं हुई है। मुख्यमंत्री साय द्वारा मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों को बैठक केे लिए बुलाया गया है। इस बैठक में तीसरे अनुपूरक बजट को भी मंजुरी दी जाएगी। साथ ही 2024-25 के बजट को भी अंतीम रूप दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button