छत्तीसगढ़

3. मंदिर से डेढ़ लाख की कलश चोरी, दो शातिर गिरफ्तार

रायपुर। “जैन मंदिर” में चोरी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। अमित कुमार जैन के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि श्री शांति नाथ दिगम्बर जैन मंदिर नेवरा का वर्तमान में सचिव है। मंदिर में लगे पुराना कलश सेट जो तांबा पीतल अष्टधातु से बना है जिसके उपर सुनहरी परत चढ़ी है को पुराने मंदिर से निकालकर मंदिर के पिछले वाले कुंआ के पास वाले कमरे में 09/01/2024 को रख दिये थे। कमरे का दरवाजा बंद था जिसमें ताला लगा हुआ था जिसे प्रार्थी दिनांक 22/01/2024 को शाम करीब 06:00 बजे कमरा का ताला खोलकर देखा तो कलश रखा हुआ था।

दिनांक 27/01/2024 के सुबह करीब 10:30 बजे नये मंदिर में काम कर रहे कारीगर मनोज कुमार राउत ने प्रार्थी को बताया कि दो व्यक्ति पुराने मंदिर के पीछे घूम रहे है तब प्रार्थी अपने दुकान से करीबन 10:40 बजे मंदिर के पीछे प्रांगण में जाकर देखा तो कुंआ के पास वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था दरवाजा खुला हुआ था अंदर जाकर देखा तो पुराना कलश सेट नहीं था आसपास देखा पतातलाश किया पता नहीं चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर पुराना कलश सेट जिसकी वर्तमान कीमती करीब 150000/ रू को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है।

जिस रिपोर्ट पर अपराध कायम कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया। दौरान विवेचना मुल्जिम पतातलाश पर मुखबिर सूचना के आधार पर प्रदीप कुमार वर्मा एवं नारायण प्रसाद वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया।

(01) प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ पिन्टू पिता डोमार सिंह वर्मा उम्र-35 वर्ष साकिन वार्ड क्र.08 महामाया पारा नेवरा थाना तिल्दानेवरा जिला-रायपुर
(02)नारायण प्रसाद वर्मा पिता डोमार सिंह वर्मा उम्र-38 वर्ष साकिन वार्ड क्र.06 गौरा चौरा के पास खपरीकला थाना तिल्दानेवरा जिला-रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button