1. आसमान पर पहुंचा अयोध्या जाने का किराया, जानें छत्तीसगढ़ से राम की नगरी तक जानें में कितना होगा खर्च

रायपुर : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से भगवान श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए रायपुर से वाया मुंबई इंडिगो एयरलाइंस द्वारा सोमवार से नई फ्लाइट शुरू की गई है। अजय ट्रैवल्स के संचालक रमन जादवानी ने बताया कि रायपुर से सुबह 9.20 बजे इंडिगो की फ्लाइट मुंबई 11.20 बजे पहुंचेगी।
अयोध्या का किराया 26 से 28 हजार
रायपुर से मुबंई होते हुए वाया अयोध्या जाने का किराया इस समय 26 से 28 हजार के बीच है। वहीं रायपुर से दिल्ली और वहां से दूसरी फ्लाइट में अयोध्या जाने का किराया 22 हजार से 26 हजार रुपए है। (Ram Mandir) वहीं अहमदाबाद होते हुए 28 से 30 हजार रुपए तक पहुंच गया है। वही यात्रियों की संख्या को देखते हुए किराया और बढ़ने की उम्मीद ट्रैवल्स संचालकों ने जताई है। (ayodhya ram mandir) बता दें कि अयोध्या से मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद से सीधी फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है।



