छत्तीसगढ़

4. भनपुरी इलाके में 30 से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने की तोड़फोड़, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

रायपुर।    राजधानी के भनपुरी इलाके में सोमवार देर शाम बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि, हथियार और लाठी डंडो से लैस 30 से अधिक दमाशों ने भनपुरी इलाके के वार्ड नंबर-4 पहुंचकर कई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की।

घटना के बाद इलाके में माहौल गरमा गया। बदमाशों की गुंडई से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने खमतराई थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान लोगों ने बदमाशों पर युवतियों से भी छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया।

दो आरोपी गिरफ्तार

इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक, भनपुरी इलाके में उत्पात करने वालों का मास्टरमाइंड पंकज कुशवाहा और इंद्रजीत सिंह को सायबर सेल और खमतराई थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर किया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शहर से बाहर भागने की फिराक में थे। लेकिन उनके भागने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन में धर दबोचा।

Related Articles

Back to top button