छत्तीसगढ़

7. पखांजूर में स्कूल और कई सेवाएं बंद, बीजेपी नेता की हत्या के बाद प्रदर्शन

कांकेर।   जिले के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रविवार की रात की है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या को लेकर पूर्व विधायक मंतूराम पावर और भाजपा पूर्व विधायक भोजराज नाग के नेतृत्व में भाजपाई धरने पर बैठ गए हैं और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस नेता के घर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हत्या का आरोप लगाते हुए पत्थरबाजी की है।

भाजपा नेता की हत्या पर आक्रोश जताते हुए पूर्व विधायक मंतूराम पावर ने कहा कि, जब तक आरोपी गिरफ्तार नही होंगे तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। आरोपियों को पकड़कर फांसी की सजा देनी चाहिए। वहीं इस मामले पर अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने भाजपा नेता आशिम राय की हत्या राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि, हमनें गृहमंत्री विजय शर्मा को फोन पर मामले की जानकारी दी है उन्होंने कहा है कि, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button