छत्तीसगढ़

1. विदेशी करेंसी की टिकरापारा में चोरी, परिवार के लोग गए थे कांकेर… FIR दर्ज

रायपुर :    टिकरापारा इलाके में अज्ञात चोरों ने सूने मकान में धावा बोला। घर में रखे जेवर के साथ विदेशी करेंसी भी ले भागा। इसकी शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गौतम विहार देवपुरी निवासी राजेश रंजन अपने परिवार के साथ कांकेर गए थे।

इस बीच 30 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में धावा बोला। उनके घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे। इसके बाद अलमारी में सोने-चांदी के जेवर के साथ विदेशी करेंसी 320 यूरो भी ले भागे। चोर करीब 90 हजार का माल ले भागे हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

डीडी नगर इलाके में चोरों ने एक रिटायर्ड अपर कलेक्टर के घर धावा बोला। उनके सूने मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे। इसके बाद नकदी और गहने ले भागे। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड अपर कलेक्टर सत्येंद्र शर्मा बिलासपुर में रहते हैं। उनका एक मकान डंगनिया के शांति विहार में भी है।

यहां वे कभी-कभी आते हैं। वे 2 जनवरी को घर पहुंचे, तो उनके मकान का ताला टूटा मिला। भीतर घुसे, तो सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी में रखे दो नग सोने का नेकलेस और चांदी के बर्तन गायब थे। इसकी शिकायत उन्होंने डीडी नगर थाने में की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button