छत्तीसगढ़
9. स्कूल संचालक को जान से मारने की कोशिश, कार सवार बदमाशों ने लाठी-डंडा और चाक़ू से किया हमला… फरार

रायपुर : धरसींवा इलाके में एक निजी स्कूल के संचालक और उसके बेटे की हत्या की कोशिश की गई। कार सवार बदमाशों ने उन पर चाकू और लाठी-डंडा से हमला किया। मारपीट करने के बाद आरोपी भाग निकले। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश और मारपीट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक सिलयारी में ज्ञान वाटिका स्कूल के संचालक मुरली मनोहर मरकाम का बेटा कपिश मरकाम रात करीब 9.30 बजे अपने डॉग को घुमाने ले गया था। घर से कुछ दूरी पर पूरन सोलंकी, दिनेश सोलंकी, अमित सोलंकी, विजय राठौर, रोहित सोलंकी और अन्य युवक कार से पहुंचे।
उनके पास लाठी-डंडा और चाकू था। सभी ने कपिश को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारने लगे। इसकी जानकारी मुरली को मिली। मुरली अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचा,तो युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे तीनों को गंभीर चोटें आई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।



