छत्तीसगढ़

7. क्या सर्दियों में जूस पीना हेल्दी है? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

सर्दी अपने पीक पर है ऐसे में हर कोई शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए अलग अलग पैतरे आजमाता है. इस मैसम में लोगों की इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है जिस वजह से लोग ज्यादा बीमार पड़ने लगते हैं. बीमार पड़ते ही सबसे पहला ख्याल मन में आता है कि हमें जूस पीना चाहिए. लेकिन क्या ये ठंडे ठंडे जूस हमे सर्दियों में फायदा पहुंचाते हैं या नुकसान आइए जानते हैं.

मौसम चाहे कोई भी हो सही डाइट और एक्सरसाइज हेल्दी रहने की कूंजी होती है. लेकिन कई बार सर्दी के मौसम में हम खाने के जरिए पोषण पूरा नहीं कर पाते हैं . पोषण की कमी को पूरा करने के लिए हम अपनी डाइट में स्प्राउट्स, नट्स, सीड्स और मौसमी फलों को शामिल करते हैं. वहीं कुछ लोग इस मौसम में कई तरह के जूस को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन क्या हमें सर्दियों में जूस पीना चाहिए या नहीं आइए जानते हैं…

क्या कहता है आयुर्वेद?

आयुर्वेद के मुताबिक, सर्दियों में हमारा पाचनतंत्र कमजोर हो जाता है, औसे में जूस पीने से हमें पाचन संबंधी की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि आप सर्दी के मौसम में बिल्कुल भी जूस न पिए. जूस पीने से शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को पूरा किया जा सकता है. इसके साथ ही यह इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करते हैं जिससे हम इस मौसम में सर्दी जुकाम से बचे रहते हैं.

सर्दियों में जूस पीना क्यों है नुकसानदायक?

जूस में चीनी की मात्रा अधइक होती है जिससे हमारे शरीर का शुगर लेवल बढ़ सकता है. इसलिए जिन लोगों को पहले से डायबिटीज की दिक्कत हो उन्हें इस मौसम में जूस पीन से बचना चाहिए. जूस की तासीर ठंडी होती है जिससे आप जल्दी बीमार पड़ सकते हैं. इसलिए भी सर्दियों में जूस पीने से मना किया जाता है. इस मौसम में ज्यादा जूस पीने से आपको सर्दी, जुकाम के साथ उल्टी और पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती है. इसके साथ ही कुछ जूस ऐसे भी हैं जिनका सेवन आपको सर्दियों में जरूर करना चाहिए.

1. संतरे का जूस

संतरे के जूस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है. इसे रोज पीने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आता है. ये एंटईऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जिससे हमें दिल की बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है.

2. ABC juice(Apple, Beetroot, Carrot)

इस जूस में बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इस जूस में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्निशियम और फोलेट पाए जाते हैं. इस जूस को रोजोना पीना से शरीर में होने वाले सूजन से आपको छुटकारा मिल सकता है.

3. आंवले का जूस

वैसे आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप सर्दियों आंवले का जूस भी पी सकते हैं. आंवला में विटामिन सी होता है इसलिए ये हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है. आंवले का जूस भले ही स्वादिष्ट न हो पर इसके कई फायदे हैं. इसलिए इस सर्दी दिन में एक बार सीमीत मात्रा में आंवले का जूस पिएं.

Related Articles

Back to top button