छत्तीसगढ़

3. फंदे पर लटकी मिली परिवार के 3 लोगों की लाश, तीन दिन से बंद था दरवाजा… घर से आ रही थी बदबू

रायपुर :    टिकरापारा इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों का शव कमरे के पंखे में लटकता मिला। इससे पूरी कॉलोनी में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला खुदकुशी का है या और कोई घटना? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक मठपुरैना स्थित बीएसयूपी आवास में रहने वाले लखन लाल सेन (48) के मकान का दरवाजा कई दिनों से बंद था। उसकी पत्नी रानू सेन (40) और पायल सेन (14) भी नजर नहीं आ रहे थे। गुरुवार की शाम कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी।

इससे आसपास रहने वाले परेशान होने लगे। बदबू उनके घर से ही आ रही थी। पड़ोसियों को अनहोनी का शक हुआ, तो उन्होंने टिकरापारा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर भीतर घुसी, तो लखनलाल, उनकी पत्नी रानू और पायल तीनों का शव पंखे में लटका मिला। तीनों एक ही पंखे से लटके हुए थे। पुलिस ने सामूहिक खुदकुशी की आशंका जताई है। इसके कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button