छत्तीसगढ़

5. मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, अचानक बढ़ी गर्मी ने दिए बारिश संकेत? जानें आगे का हाल

बिलासपुर  :  पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद पूर्व से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। पिछले दिनों की अपेक्षा ठंड कम रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। बुधवार को सुबह की शुरुआत के साथ शहर समेत आसपास के क्षेत्र में हल्का कोहरा छाया रहा। धूप खिलने के साथ ही कोहरा कम हुआ।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों को अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड का कम अहसास हुआ। इसके बाद दिनभर धूप खिली रही और अन्य दिनों की अपेक्षा धूप की तपिश भी कुछ ज्यरदा रही। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहने के साथ 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहने के साथ 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान बढ़ने की संभावना…मौसम शुष्क रहने की संभावना पूर्व से अपेक्षाकृत गर्म हवा आ रही है इसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी सी वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है, लेकिन कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button