छत्तीसगढ़

5. पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, शरीर में मिले चोट के निशान

कांकेर।   शहर से लगे ग्राम पटौद में संदिग्ध अवस्था में घर के नजदीक खेत में फांसी के फंदे में महिला की लटकती हुई लाश मिली है। मृतिका के शरीर में चोट के निशान भी मिले है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

बता दें कि कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पटौद हायर सेकेण्डरी स्कूल से अंजनी गढ़ियापारा जाने के मार्ग पर एक अज्ञात महिला की इमली के पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है कि अज्ञात महिला के मुंह, चेहरे और शरीर में चोट के निशान मिले हैं। जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकरी दे दी गई, पुलिस की जांच के बाद ही आगे की जानकरी मिलने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button