6. ग्राहक तलाशते पकड़ाया आरोपी, कार की डिक्की से 100 लीटर शराब जब्त

महासमुंद. सरायपाली पुलिस ने 100 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार सीजी 04 केपी 9606 में शराब रखकर बेचने के लिए बलौदा की ओर से झिलमिला सरायपाली की ओर आ रहा है।
सूचना पर पुलिस ने झिलमिला चौक के पास घेराबंदी कर रोका। नाम-पता पूछने पर अपना नाम टिकेश्वर कर (28) निवासी वार्ड-9 सरायपाली बताया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में दो बोरी में 100 लीटर महुआ शराब कीमती 20000 रुपए मिली। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पांच प्रकरण में 20 लीटर शराब जब्त, पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा
सरायपाली. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 5 मामलों में 20 लीटर अवैध शराब जब्त की है। 4 मामले तो केवल वार्ड-1 सरायपाली शहर के हैं, जहां चार लोगों के यहां से महुआ शराब जब्त की गई है। थाना प्रभारी आशीष वासनिक को 20 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड-1 अंबेडकर नगर में खेत के पास में एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री के लिए रखा है। सूचना पर बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दुखीश्याम मिर्धा (31) वार्ड-1 अंबेडकर नगर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 को जब्त की गई। दूसरे मामले में उसी वार्ड में अर्जुन डहरिया (59) के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपए को जब्त की गई।
तीसरे मामले में इसी वार्ड में ही एक महिला के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रुपए को जब्त की गई। जबकि, एक अन्य महिला के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रुपए पकड़ी गई। एक और मामले में ग्राम केना से जलगढ़ जाने वाले रोड पर पुलिया किनारे किरण कुमार भोई (32) जलगढ़ के कब्जे से 35 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की विदेशी मदिरा कीमती 4200, नकदी 350 को जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।



