छत्तीसगढ़

राम के अयोध्या आगमन पर झूम रहा है अमेरिका, प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर होगा उत्सव

वाशिंगटन । अगले माह अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होना है। जिसकी तैयारियां बहुत तेजी से चल रहीं है। भारत सहित कई देशों में जश्न का माहौल है। राम आएंगे…जैसे भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम जगह जगह होने लगे हैं। अमेरिका में भी कई तरह के आयोजन हो रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि शनिवार दोपहर समुदाय के लोग ‘फ्रेडरिक सिटी मैरीलैंड के पास ‘अयोध्या वे में श्री भक्त अंजनेय मंदिर में एकत्र हुए और इस रैली के साथ ही भारत में राम मंदिर के निर्माण की खुशी में महीने भर के कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई।

अमेरिका में भी अमेरिकी हिंदू समुदाय के लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर में अगले साल होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में वॉशिंगटन के एक उपनगर में कार रैली का आयोजन किया। इस दौरान हिंदूओं समुदाय के लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। आयोजन के संबंध में विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका डीसी के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने कहा,अमेरिका में 20 जनवरी को आयोजित होने वाले उत्सव में सभी परिवारों को आमंत्रित किया। ‘हिंदुओं के 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम मंदिर का उद्घाटन (मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा) की जा रही है और हम इसी खुशी में अगले साल 20 जनवरी को लगभग 1,000 अमेरिकी हिंदू परिवारों के साथ वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक उत्सव आयोजित कर रहे हैं। उत्सव में राम लीला आयोजित की जाएगी, श्री राम की कथाएं सुनाई जाएंगी, श्री राम की पूजा की जाएगी, भगवान श्री राम एवं उनके परिवार के लिए भजन गाए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इस उत्सव में अलग-अलग आयुवर्ग के लोग भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित लगभग 45 मिनट की ऐसी प्रस्तुति देंगे जो अमेरिका में पैदा हुए बच्चों को समझ आ सके

Related Articles

Back to top button