छत्तीसगढ़

देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव

नई दिल्‍ली (ईएमएस)। सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव बदल दिए हैं। यूपी हो हरियाणा या फिर बिहार सभी राज्‍यों के प्रमुख शहरों में र‎विवार को तेल की कीमतों में बदलाव हुआ है। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच वै‎श्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में भी मामूली गिरावट देखी गई। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 89.75 रुपये लीटर बिक रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 20 पैसे सस्‍ता हो गया और 107.54 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 19 पैसे गिरकर 94.32 रुपये लीटर हो गया है। हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 1 पैसे महंगा हुआ और 96.97 रुपये लीटर हो गया है, डीजल भी 1 पैसे बढ़त के साथ 89.84 रुपये लीटर बिक रहा। कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है। ब्रेंट क्रूड का भाव मामूली रूप से टूटकर 76.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी वै‎श्विक बाजार में 71.43 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 107.54 रुपये और डीजल 94.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गुरुग्राम में पेट्रोल 96.97 रुपये और डीजल 89.84 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button