छत्तीसगढ़

3. महंत को मनाने दूधाधारी मठ पहुंचे ढेबर, कहा – इस्तीफे पर फिर विचार कर रहे रामसुंदर दास

रायपुर.   विधानसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण से कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिसे मनाने महापौर एजाज ढेबर दूधाधारी मठ पहुंचे.

महापौर एजाज ढेबर ने कहा, इस्तीफे पर चर्चा हुई. महंत जी पुनः विचार कर रहे हैं. 3 या 4 लोग और बात करेंगे तो शायद मान जाए. उन्होंने हार का इतना बड़ा अंतर आएगा यह सोचा नहीं था. अगर वह हारे हैं तो हम स्वीकारते हैं कि जनता हमारे साथ नहीं थी. मैंने कहा, आप संघर्ष करें हम आपके साथ हैं. समझदार आदमी है महाराज, इसलिए मैंने कहा कि थोड़ा समय आराम कर लीजिए. महाराज व्याकुल हैं, उन्हें शॉक लगा है.

Related Articles

Back to top button