छत्तीसगढ़

5. विष्णुदेव साय ने रायपुर में भगवान राम के किए दर्शन, छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की मनोकामना की

विष्णुदेव साय को रविवार को विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद से उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं, सोमवार को विष्णुदेव साय भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए रायपुर में स्थित राम मंदिर पहुंचे। विष्णुदेव साय ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। साय ने भगवान राम से छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि के लिए मनोकामना की।

Related Articles

Back to top button