छत्तीसगढ़

5. अस्पताल से प्रहरी को चकमा देकर कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल से इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल लाया गया एक विचाराधीन कैदी जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया. कैदी के फरार होने के बाद जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. मामले में गोलबाजार थाना पुलिस अभिरक्षा से फरारी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कैदी की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस अभिरक्षा से फरार कैदी का नाम देवीप्रसाद बंसोर है. जो कि शहर के डीडी नगर इलाके में लूट और हत्या का प्रयास के मामले में जेल में बंद था. उसकी तबियत ख़राब होने की वजह से उसे इलाज के लिए शास्त्री चौक स्थित डीकेएस अस्पताल ले जाय गया था जहां से वह सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोककर फरार हो गया.

गौरतलब है कि विचाराधीन बंदी के अस्पताल से फरार होने का ये पहला मामला नहीं है इस तरह के मामले आए दिन सामने आते रहते है. लेकिन लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद बंदियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे है. फिलहाल इस मामले में पुलिस जिले के सभी थानों को सूचना देकर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button