राष्ट्रीय
Zoom Dead: घायल आर्मी डॉग की मौत, गोलियां लगने के बाद भी आतंकियों से लड़ता रहा था ‘जूम’
सेना ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान जूम को दो गोलियां लगी, लेकिन गोलियां लगने के बावजूद, जूम ने अपना काम जारी रखा। इसकी बदौलत सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया और ऑपरेशन सफल रहा।

Army Assault Dog Passed Away: आज दोपहर सेना के असॉल्ट डॉग ‘जूम’ की मौत गई। गुरुवार (13 अक्टूबर) दोपहर करीब 12 बजे मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने सेना के असॉल्ट डॉग जूम की मदद से 10 अक्टूबर की सुबह जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दो आतंकियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ को दौरान जूम को दो गोलियां लगी थीं। उसके बाद से ही श्रीनगर में सेना के 54 एएफवीएच अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। सेना की ओर से कहा गया कि जूम की हालात में सुधार हो रहा था, लेकिन 12 बजे के करीब वह अचानक हांफने लगा और फिर उसकी मौत हो गई।
जूम ने दिखाई असाधारण बहादुरी
ढाई साल का जूम पिछले करीब 10 महीने से सेना की 15 कोर की असॉल्ट यूनिट से जुड़ा हुआ था। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों की एक टीम ने ऑपरेशन तांगे पवास चलाया था। असॉल्ट डॉग जूम भी इस टीम का हिस्सा था। सुरक्षाबलों के साथ हुई इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे। सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान जूम को दो गोलियां लगी, लेकिन गोलियां लगने के बावजूद, जूम ने अपना काम जारी रखा। आखिरकार सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में जूम के अलावा दो जवान भी घायल हुए थे।



