छत्तीसगढ़

सरोना में युवा कांग्रेस रायपुर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप पर चाकुओं से हमला,राजेश मुड़त पर लगाया संरक्षण का आरोप!

रायपुर के संरौना में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच में मारपीट का मामले सामने आया है बताया जा रहा है कि रायपुर के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं उनके साथियों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शुभंकर द्विवेदी एवं उनके साथियों के द्वारा चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया है जिसकी शिकायत की गई है

जैसा कि बताया जा रहा है कि आरोपियों पर पहले से ही आमा नाका थाना में 307 जैसी गंभीर धाराओं पर अपराध दर्ज है ऐसे में रायपुर में अपराधी खुले रूप से घूम रहे हैं और पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं किया जाना किसी बड़े घटना को अंजाम देने की साजिश है लगातार रायपुर में मारपीट चाकू बाजी की घटनाएं हो रही है और पुलिस प्रशासन मुख दर्शक बनी हुई है गौरतलब है कि इन घटनाओं में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी राजेश मूरत के ऊपर में आरोप लगाया गया है कि उनके संरक्षण में यह सारा घटना हुआ है।

सवाल उठता है कि आखिरकार क्या पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद जिस तरीके से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप द्वारा आरोप लगाया गया है कि शुभंकर द्विवेदी एवं उसके साथियों एवंपूर्व मंत्री राजेश मूरत का नाम लिया गया है क्या इन पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी?

Related Articles

Back to top button